Recent

Govt Jobs : Opening

महिलाओं के लिए अपनी छवि सुधारने के सर्वोत्तम सुझाव

कामकाज की दुनिया में पुरुषों के साथ ही महिलाओं को भी खुद की छवि सुधारना उतना ही महत्वपूर्ण है| आप कैसे दिखती हैं, किस तरह से बात करती हैं, क्या बात करती हैं यह सब व्यावसायिक दुनिया में महत्व रखता है|
http://e-makemebeautiful.blogspot.com/
  • सबसे मुख्य बात है साफ़ सुथरा दिखना| अपने नाख़ून साफ रखें और मैनीक्योर कर लें| ज्यादा चमकीले नेल पेंट इस्तेमाल न करें|
  • शरीर पर बहुत कम मात्रा में कोलोन लगायें| ज्यादा कोलोन लगाने से बाकी लोगों को तकलीफ हो सकती है| बिज़नेस मीटिंग में ज्यादा खुशबुवाले परफ्यूम न लगाएं|
  • मेकअप भी हल्का रखें| बिना मेकअप के रहना अव्यावसायिक माना जाता है| ज्यादा भड़कीले लिपस्टिक न लगाएं और जो लगाएं उसे कम लगाएं जिससे होंठ साफ़ करने पर या पानी पिने पर लिपस्टिक के निशान गिलास पर न दिखें|
  • ज्यादा ज्वेलरी भी न पहनें| कान के लंबे झुमके और ब्रेसलेट के बजाय सादी ज्वेलरी पहनें| ध्यान रखें की चूड़ियों की और बाकी ज्वेलरी की ज्यादा खनखनाहट न हो|
  • अपनी हेयरस्टाइल बिलकुल सादी रखें| अगर बालों में रंग लगाने की जरुरत पड़े तो ऐसा रंग इस्तेमाल करें जो आपके बालों के रंग से मेल खाता हो| नीला, हरा ऐसे रंगों से दूर रहें|
  • जब आप मशीनों के साथ काम कर रही हो तो शरीर को ठीक तरह से ढकनेवाली पोशाख पहनें| ज्यादा बड़ा गला या घुटनों के ऊपर तक जानेवाली पोशाख से दूर रहें|
  • खाते समय आप कैसे खाती हैं यह बात भी महत्वपूर्ण है| खाना शुरू करने से पहले नैपकिन को अपनी गोद में बिछायें| खाते समय बर्तनों का और मुह का कम से कम आवाज करें|
  • ऊँची हीलवाले जूते पहनें| यह आपको आकर्षक दिखने में मदद करते है| लेकिन पहले ऐसे जूते पहेनकर चलने की आदत डाल लें|
  • अगर आपकी साँसों में बदबू हो तो डेंटिस्ट से इलाज करवा लें और सही माउथवाश का इस्तेमाल करें| बुफे पार्टी के समय ज्यादा खाने से परहेज करें| “सॉरी”, “थैंक यू” और “प्लीज” जैसे शब्दों का प्रयोग करें|
  • त्वचा की देखभाल भी जरुरी होती है| काफी महिलाओं को नरम और मुलायम त्वचा की चाहत होती है| बाहर जाते समय सनस्क्रीन का प्रयोग करें| सही मात्रा में पानी पियें जिससे आपके शरीर में नमी बनी रहे| सही समय तक सोना और व्यायाम करना आपकी त्वचा को स्वस्थ दिखने में मदद करता है|
  • व्यायाम से आपको अच्छे दिखने में मदद होती है| आपके मांसपेशियों को मजबूती मिलती है| व्यायाम करने से आपका शरीर का गठन मजबूत रहता है|
  • अनचाहे बालों को हटाना जरुरी होता है| हात, पैर और काँखों से बाल हटायें| होठों के ऊपर से बाल हटायें और आपकी भौहों के बालों को सही आकार में रखें|
  • बोलते समय आप जो शब्दप्रयोग करें उनपर भी ध्यान दें| ऐसे शब्दों का प्रयोग न करें जिनसे दूसरों की बदनामी हो| छोटे और मतलब के वाक्यों का प्रयोग करें| ऐसी तरह से बात करें जिससे दूसरों को आपकी बातें सुनने में रूचि पैदा हो|
  • आपके पोशाख का चुनाव भी व्यावसायिक होना चाहिए| सही पोशाख और कम से कम ज्वेलरी इस्तेमाल करें| आपकी घडी और पर्स भी ज्यादा बड़े और भड़कीले न हो| सादे दिखनेवाले ब्रेसलेट, अंगूठी और पर्स का इस्तेमाल करें| ऐसे ड्रेस का चुनाव करें जो आप पर जंचे|
महिलाओं को खुद की छवि सुंदर बनाये रखना महत्वपूर्ण है| यह बात ध्यान में रखें की आप कैसे दिखती हैं यह बात आपके साथ साथ दूसरों के लिए भी ख़ास होती है| व्यावसायिक दुनिया में आपको पेशेवर दिखना जरुरी होता है|

No comments:

Post a Comment

Blogger Random - Recent - Specific Label Posts Widget - All in One Post Feed Widget

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement